सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। हजारे ने कहा कि इस बात का कोई दुख नहीं है। केजरीवाल ने कभी मेरी बात नहीं मानी है। शराब नीति को लेकर मुझे दुख हुआ थाl अन्ना आंदोलन के दौरान ही केजरीवाल सुर्खियों में आए थे। वह अन्ना आंदोलन में खूब सक्रिय हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी। आम आदमी पार्टी में अन्ना आंदोलन के कई कार्यकर्ता शामिल हुए थे। हालांकि बाद में सभी इससे अलग हो गए। केजरीवाल लगातार पार्टी चलाते रहे। आप ने पहले दिल्ली में सरकार बनाई। इसके बाद आपको पंजाब में कामयाबी मिली।